1 कुरिंथीयों 11

क्योंकि जो खाते-पीते समय प्रभु की देह को न पहिचाने, वह इस खाने और पीने से अपने ऊपर दण्ड लाता है।

1 Corinthians 11:29 (UKJV) For he that eats and drinks unworthily, eats and drinks damnation to himself, not discerning the Lord's body.

27इसलिये जो कोई अनुचित रीति से प्रभु की रोटी खाए, या उसके कटोरे में से पीए, वह प्रभु की देह और लोहू का अपराधी ठहरेगा।

28इसलिये मनुष्य अपने आप को जांच ले और इसी रीति से इस रोटी में से खाए, और इस कटोरे में से पीए।

29क्योंकि जो खाते-पीते समय प्रभु की देह को न पहिचाने, वह इस खाने और पीने से अपने ऊपर दण्ड लाता है।

30इसी कारण तुम में से बहुत से निर्बल और रोगी हैं, और बहुत से सो भी गए।

31यदि हम अपने आप में जांचते, तो दण्ड न पाते।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.