1 कुरिंथीयों 12

परन्तु सचमुच परमेश्वर ने अंगो को अपनी इच्छा के अनुसार एक एक कर के देह में रखा है।

1 Corinthians 12:18 (UKJV) But now has God set the members every one of them in the body, as it has pleased him.

16और यदि कान कहे; कि मैं आंख नहीं, इसलिये देह का नहीं, तो क्या वह इस कारण देह का नहीं?

17यदि सारी देह आंख की होती तो सुनना कहां से होता? यदि सारी देह कान ही होती तो सूंघना कहां होता?

18परन्तु सचमुच परमेश्वर ने अंगो को अपनी इच्छा के अनुसार एक एक कर के देह में रखा है।

19यदि वे सब एक ही अंग होते, तो देह कहां होती?

20परन्तु अब अंग तो बहुत से हैं, परन्तु देह एक ही है।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.