1 कुरिंथीयों 12

यदि वे सब एक ही अंग होते, तो देह कहां होती?

1 Corinthians 12:19 (UKJV) And if they were all one member, where were the body?

17यदि सारी देह आंख की होती तो सुनना कहां से होता? यदि सारी देह कान ही होती तो सूंघना कहां होता?

18परन्तु सचमुच परमेश्वर ने अंगो को अपनी इच्छा के अनुसार एक एक कर के देह में रखा है।

19यदि वे सब एक ही अंग होते, तो देह कहां होती?

20परन्तु अब अंग तो बहुत से हैं, परन्तु देह एक ही है।

21आंख हाथ से नहीं कह सकती, कि मुझे तेरा प्रयोजन नहीं, और न सिर पांवों से कह सकता है, कि मुझे तुम्हारा प्रयोजन नहीं।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.