1 कुरिंथीयों 12

आंख हाथ से नहीं कह सकती, कि मुझे तेरा प्रयोजन नहीं, और न सिर पांवों से कह सकता है, कि मुझे तुम्हारा प्रयोजन नहीं।

1 Corinthians 12:21 (UKJV) And the eye cannot say unto the hand, I have no need of you: nor again the head to the feet, I have no need of you.

19यदि वे सब एक ही अंग होते, तो देह कहां होती?

20परन्तु अब अंग तो बहुत से हैं, परन्तु देह एक ही है।

21आंख हाथ से नहीं कह सकती, कि मुझे तेरा प्रयोजन नहीं, और न सिर पांवों से कह सकता है, कि मुझे तुम्हारा प्रयोजन नहीं।

22परन्तु देह के वे अंग जो औरों से निर्बल देख पड़ते हैं, बहुत ही आवश्यक हैं।

23और देह के जिन अंगो को हम आदर के योग्य नहीं समझते हैं उन्ही को हम अधिक आदर देते हैं; और हमारे शोभाहीन अंग और भी बहुत शोभायमान हो जाते हैं।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.