1 कुरिंथीयों 14

स्त्रियां कलीसिया की सभा में चुप रहें, क्योंकि उन्हें बातें करने की आज्ञा नहीं, परन्तु आधीन रहने की आज्ञा है: जैसा व्यवस्था में लिखा भी है।

1 Corinthians 14:34 (UKJV) Let your women keep silence in the churches: for it is not permitted unto them to speak; but they are commanded to be under obedience as also says the law.

32और भविष्यद्वक्ताओं की आत्मा भविष्यद्वक्ताओं के वश में है।

33क्योंकि परमेश्वर गड़बड़ी का नहीं, परन्तु शान्ति का कर्त्ता है; जैसा पवित्र लोगों की सब कलीसियाओं में है॥

34स्त्रियां कलीसिया की सभा में चुप रहें, क्योंकि उन्हें बातें करने की आज्ञा नहीं, परन्तु आधीन रहने की आज्ञा है: जैसा व्यवस्था में लिखा भी है।

35और यदि वे कुछ सीखना चाहें, तो घर में अपने अपने पति से पूछें, क्योंकि स्त्री का कलीसिया में बातें करना लज्ज़ा की बात है।

36क्या परमेश्वर का वचन तुम में से निकला? या केवल तुम ही तक पहुंचा है?

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.