1 कुरिंथीयों 15

परन्तु सचमुच मसीह मुर्दों में से जी उठा है, और जो सो गए हैं, उन में पहिला फल हुआ।

1 Corinthians 15:20 (UKJV) But now is Christ risen from the dead, and become the first-fruits of them that slept.

18वरन जो मसीह मे सो गए हैं, वे भी नाश हुए।

19यदि हम केवल इसी जीवन में मसीह से आशा रखते हैं तो हम सब मनुष्यों से अधिक अभागे हैं॥

20परन्तु सचमुच मसीह मुर्दों में से जी उठा है, और जो सो गए हैं, उन में पहिला फल हुआ।

21क्योंकि जब मनुष्य के द्वारा मृत्यु आई; तो मनुष्य ही के द्वारा मरे हुओं का पुनरुत्थान भी आया।

22और जैसे आदम में सब मरते हैं, वैसा ही मसीह में सब जिलाए जाएंगे।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.