1 कुरिंथीयों 7

हर एक जन जिस दशा में बुलाया गया हो, उसी में रहे।

1 Corinthians 7:20 (UKJV) Let every man abide in the same calling wherein he was called.

18जो खतना किया हुआ बुलाया गया हो, वह खतनारिहत न बने: जो खतनारिहत बुलाया गया हो, वह खतना न कराए।

19न खतना कुछ है, और न खतनारिहत परन्तु परमेश्वर की आज्ञाओं को मानना ही सब कुछ है।

20हर एक जन जिस दशा में बुलाया गया हो, उसी में रहे।

21यदि तू दास की दशा में बुलाया गया हो तो चिन्ता न कर; परन्तु यदि तू स्वतंत्र हो सके, तो ऐसा ही काम कर।

22क्योंकि जो दास की दशा में प्रभु में बुलाया गया है, वह प्रभु का स्वतंत्र किया हुआ है: और वैसे ही जो स्वतंत्रता की दशा में बुलाया गया है, वह मसीह का दास है।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.