1 राजा 17

तब यहोवा का यह वचन उसके पास पहुंचा,

1 Kings 17:8 (UKJV) And the word of the LORD came unto him, saying,

6और सवेरे और सांझ को कौवे उसके पास रोटी और मांस लाया करते थे और वह नाले का पानी पिया करता था।

7कुछ दिनों के बाद उस देश में वर्षा न होने के कारण नाला सूख गया।

8तब यहोवा का यह वचन उसके पास पहुंचा,

9कि चलकर सीदोन के सारपत नगर में जा कर वहीं रह: सुन, मैं ने वहां की एक विधवा को तेरे खिलाने की आज्ञा दी है।

10सो वह वहां से चल दिया, और सारपत को गया; नगर के फाटक के पास पहुंच कर उसने क्या देखा कि, एक विधवा लकड़ी बीन रही है, उसको बुलाकर उसने कहा, किसी पात्र में मेरे पीने को थोड़ा पानी ले आ।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.