1 राजा 22

तीसरे वर्ष में यहूदा का राजा यहोशापात इस्राएल के राजा के पास गया।

1 Kings 22:2 (UKJV) And it came to pass in the third year, that Jehoshaphat the king of Judah came down to the king of Israel.

1और तीन वर्ष तक अरामी और इस्राएली बिना युद्ध रहे।

2तीसरे वर्ष में यहूदा का राजा यहोशापात इस्राएल के राजा के पास गया।

3तब इस्राएल के राजा ने अपने कर्मचारियों से कहा, क्या तुम को मालूम है, कि गिलाद का रामोत हमारा है? फिर हम क्यों चुपचाप रहते और उसे अराम के राजा के हाथ से क्यों नहीं छीन लेते हैं?

4और उसने यहोशापात से पूछा, क्या तू मेरे संग गिलाद के रामोत से लड़ने के लिये जाएगा? यहोशापात ने इस्राएल के राजा को उत्तर दिया, जैसा तू है वैसा मैं भी हूँ। जैसी तेरी प्रजा है वैसी ही मेरी भी प्रजा है, और जैसे तेरे घोड़े हैं वैसे ही मेरे भी घोड़े हैं।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.