1 राजा 22

पुरुषगामियों में से जो उसके पिता आसा के दिनों में रह गए थे, उन को उसने देश में से नाश किया।

1 Kings 22:46 (UKJV) And the remnant of the sodomites, which remained in the days of his father Asa, he took out of the land.

44यहोशापात ने इस्राएल के राजा से मेल किया।

45और यहोशापात के काम और जो वीरता उसने दिखाई, और उसने जो जो लड़ाइयां कीं, यह सब क्या यहूदा के राजाओं के इतिहास की पुस्तक में नहीं लिखा है?

46पुरुषगामियों में से जो उसके पिता आसा के दिनों में रह गए थे, उन को उसने देश में से नाश किया।

47उस समय एदोम में कोई राजा न था; एक नायब राजकाज का काम करता था।

48फिर यहोशापात ने तशींश के जहाज सोना लाने के लिये ओपीर जाने को बनवा लिए, परन्तु वे एश्योनगेबेर में टूट गए, इसलिये वहां न जा सके।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.