1 राजा 9

सो सुलैमान ने गेजेर और नीचे वाले बथोरेन,

1 Kings 9:17 (UKJV) And Solomon built Gezer, and Bethhoron the nether,

15राजा सुलैमान ने लोगों को जो बेगारी में रखा, इसका प्रयोजन यह था, कि यहोवा का और अपना भवन बनाए, और मिल्लो और यरूशलेम की शहरपनाह और हासोर, मगिद्दो और गेजेर नगरों को दृढ़ करे।

16गेजेर पर तो मिस्र के राजा फ़िरौन ने चढ़ाई करके उसे ले लिया और आग लगा कर फूंक दिया, और उस नगर में रहने वाले कनानियों को मार डालकर, उसे अपनी बेटी सुलैमान की रानी का निज भाग करके दिया था,

17सो सुलैमान ने गेजेर और नीचे वाले बथोरेन,

18बालात और तामार को जो जंगल में हैं, दृढ़ किया, ये तो देश में हैं।

19फिर सुलैमान के जितने भणडार के नगर थे, और उसके रथों और सवारों के नगर, उन को वरन जो कुछ सुलैमान ने यरूशलेम, लबानोन और अपने राज्य के सब देशों में बनाना चाहा, उन सब को उसने दृढ़ किया।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.