19और इस्राएल के पूरे देश में लोहार कहीं नहीं मिलता था, क्योंकि पलिश्तियों ने कहा था, कि इब्री तलवार वा भाला बनाने न पांए;
20इसलिये सब इस्राएली अपने अपने हल की फली, और भाले, और कुल्हाड़ी, और हंसुआ तेज करने के लिये पलिश्तियों के पास जाते थे;
21परन्तु उनके हंसुओं, फालों, खेती के त्रिशूलों, और कुल्हाडिय़ों की धारें, और पैनों की नोकें ठीक करने के लिये वे रेती रखते थे।
22सो युद्ध के दिन शाऊल और योनातान के साथियों में से किसी के पास न तो तलवार थी और न भाला, वे केवल शाऊल और उसके पुत्र योनातान के पास रहे।
23और पलिश्तियों की चौकी के सिपाही निकलकर मिकमाश की घाटी को गए॥