1 तीमुथियुस 2

यह हमारे उद्धारकर्ता परमेश्वर को अच्छा लगता, और भाता भी है।

1 Timothy 2:3 (UKJV) For this is good and acceptable in the sight of God our Saviour;

1अब मैं सब से पहिले यह उपदेश देता हूं, कि बिनती, और प्रार्थना, और निवेदन, और धन्यवाद, सब मनुष्यों के लिये किए जाएं।

2राजाओं और सब ऊंचे पद वालों के निमित्त इसलिये कि हम विश्राम और चैन के साथ सारी भक्ति और गम्भीरता से जीवन बिताएं।

3यह हमारे उद्धारकर्ता परमेश्वर को अच्छा लगता, और भाता भी है।

4वह यह चाहता है, कि सब मनुष्यों का उद्धार हो; और वे सत्य को भली भांति पहिचान लें।

5क्योंकि परमेश्वर एक ही है: और परमेश्वर और मनुष्यों के बीच में भी एक ही बिचवई है, अर्थात मसीह यीशु जो मनुष्य है।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.