2 इतिहास 11

तब यहोवा का यह वचन परमेश्वर के भक्त शमायाह के पास पहुंचा,

2 Chronicles 11:2 (UKJV) But the word of the LORD came to Shemaiah the man of God, saying,

1जब रहूबियाम यरूशलेम को आया, तब उसने यहूदा और बिन्यामीन के घराने को जो मिल कर एक लाख अस्सी हजार अच्छे योद्धा थे इकट्ठा किया, कि इस्राएल के साथ युद्ध करें जिस से राज्य रहूबियाम के वश में फिर आ जाए।

2तब यहोवा का यह वचन परमेश्वर के भक्त शमायाह के पास पहुंचा,

3कि यहूदा के राजा सुलैमान के पुत्र रहूबियाम से और यहूदा और बिन्यामीन के सब इस्राएलियों से कह,

4यहोवा यों कहता है, कि अपने भाइयों पर चढ़ाई कर के युद्ध न करो। तुम अपने अपने घर लौट जाओ, क्योंकि यह बात मेरी ही ओर से हुई है। यहोवा के ये वचन मान कर, वे यारोबाम पर बिना चढ़ाई किए लौट गए।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.