2 इतिहास 28

परन्तु वह इस्राएल के राजाओं की सी चाल चला, और बाल देवताओं की मूतिर्यां ढलवा कर बनाईं;

2 Chronicles 28:2 (UKJV) For he walked in the ways of the kings of Israel, and made also molten images for Baalim.

1जब आहाज राज्य करने लगा तब वह बीस वर्ष का था, और सोलह वर्ष तक यरूशलेम में राज्य करता रहा। और अपने मूलपुरुष दाऊद के समान काम नहीं किया, जो यहोवा की दृष्टि में ठीक था,

2परन्तु वह इस्राएल के राजाओं की सी चाल चला, और बाल देवताओं की मूतिर्यां ढलवा कर बनाईं;

3और हिन्नोम के बेटे की तराई में धूप जलाया, और उन जातियों के घिनौने कामों के अनुसार जिन्हें यहोवा ने इस्राएलियों के साम्हने से देश से निकाल दिया था, अपने लड़केबालों को आग में होम कर दिया।

4और ऊंचे स्थानों पर, और पहाडिय़ों पर, और सब हरे वृक्षों के तले वह बलि चढ़ाया और धूप जलाया करता था।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.