2 इतिहास 3

और भवन के बड़े भाग की छत उसने सनोवर की लकड़ी से पटवाई, और उसको अच्छे सोने से मढ़वाया, और उस पर खजूर के वृक्ष की और सांकलों की नक्काशी कराई।

2 Chronicles 3:5 (UKJV) And the greater house he covered over with fir tree, which he overlaid with fine gold, and set thereon palm trees and chains.

3परमेश्वर का जो भवन सुलैमान ने बनाया, उसका यह ढब है, अर्थात उसकी लम्बाई तो प्राचीन काल की नाप के अनुसार साठ हाथ, और उसकी चौड़ाई बीस हाथ की थी।

4और भवन के साम्हने के ओसारे की लम्बाई तो भवन की चौड़ाई के बराबर बीस हाथ की; और उसकी ऊंचाई एक सौ बीस हाथ की थी। सुलैमान ने उसको भीतर चोखे सोने से मढ़वाया।

5और भवन के बड़े भाग की छत उसने सनोवर की लकड़ी से पटवाई, और उसको अच्छे सोने से मढ़वाया, और उस पर खजूर के वृक्ष की और सांकलों की नक्काशी कराई।

6फिर शोभा देने के लिये उसने भवन में मणि जड़वाए। और यह सोना पर्वैंम का था।

7और उसने भवन को, अर्थात उसकी कडिय़ों, डेवढिय़ों, भीतों और किवाडों को सोने से मढ़वाया, और भीतों पर करूब खुदवाए।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.