2 इतिहास 7

और यदि तू अपने पिता दाऊद की नाईं अपने को मेरे सम्मुख जान कर चलता रहे और मेरी सब आज्ञाओं के अनुसार किया करे, और मेरी विधियों और नियमों को मानता रहे,

2 Chronicles 7:17 (UKJV) And as for you, if you will walk before me, as David your father walked, and do according to all that I have commanded you, and shall observe my statutes and my judgments;

15अब से जो प्रार्थना इस स्थान में की जाएगी, उस पर मेरी आंखें खुली और मेरे कान लगे रहेंगे।

16और अब मैं ने इस भवन को अपनाया और पवित्र किया है कि मेरा नाम सदा के लिये इस में बना रहे; मेरी आंखें और मेरा मन दोनों नित्य यहीं लगे रहेंगे।

17और यदि तू अपने पिता दाऊद की नाईं अपने को मेरे सम्मुख जान कर चलता रहे और मेरी सब आज्ञाओं के अनुसार किया करे, और मेरी विधियों और नियमों को मानता रहे,

18तो मैं तेरी राजगद्दी को स्थिर रखूंगा; जैसे कि मैं ने तेरे पिता दाऊद के साथ वाचा बान्धी थी, कि तेरे कुल में इस्राएल पर प्रभुता करने वाला सदा बना रहेगा।

19परन्तु यदि तुम लोग फिरो, और मेरी विधियों और आज्ञाओं को जो मैं ने तुम को दी हैं त्यागो, और जा कर पराये देवताओं की उपासना करो और उन्हें दण्डवत करो,

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.