2 इतिहास 7

परन्तु यदि तुम लोग फिरो, और मेरी विधियों और आज्ञाओं को जो मैं ने तुम को दी हैं त्यागो, और जा कर पराये देवताओं की उपासना करो और उन्हें दण्डवत करो,

2 Chronicles 7:19 (UKJV) But if all of you turn away, and forsake my statutes and my commandments, which I have set before you, and shall go and serve other gods, and worship them;

17और यदि तू अपने पिता दाऊद की नाईं अपने को मेरे सम्मुख जान कर चलता रहे और मेरी सब आज्ञाओं के अनुसार किया करे, और मेरी विधियों और नियमों को मानता रहे,

18तो मैं तेरी राजगद्दी को स्थिर रखूंगा; जैसे कि मैं ने तेरे पिता दाऊद के साथ वाचा बान्धी थी, कि तेरे कुल में इस्राएल पर प्रभुता करने वाला सदा बना रहेगा।

19परन्तु यदि तुम लोग फिरो, और मेरी विधियों और आज्ञाओं को जो मैं ने तुम को दी हैं त्यागो, और जा कर पराये देवताओं की उपासना करो और उन्हें दण्डवत करो,

20तो मैं उन को अपने देश में से जो मैं ने उन को दिया है, जड़ से उखाडूंगा; और इस भवन को जो मैं ने अपने नाम के लिये पवित्र किया है, अपनी दृष्टि से दूर करूंगा; और ऐसा करूंगा कि देश देश के लोगों के बीच उसकी उपमा और नामधराई चलेगी।

21और यह भवन जो इतना विशाल है, उसके पास से आने जाने वाले चकित हो कर पूछेंगे कि यहोवा ने इस देश और इस भवन से ऐसा क्यों किया है।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.