2 इतिहास 7

और यह भवन जो इतना विशाल है, उसके पास से आने जाने वाले चकित हो कर पूछेंगे कि यहोवा ने इस देश और इस भवन से ऐसा क्यों किया है।

2 Chronicles 7:21 (UKJV) And this house, which is high, shall be an astonishment to every one that passes by it; so that he shall say, Why has the LORD done thus unto this land, and unto this house?

19परन्तु यदि तुम लोग फिरो, और मेरी विधियों और आज्ञाओं को जो मैं ने तुम को दी हैं त्यागो, और जा कर पराये देवताओं की उपासना करो और उन्हें दण्डवत करो,

20तो मैं उन को अपने देश में से जो मैं ने उन को दिया है, जड़ से उखाडूंगा; और इस भवन को जो मैं ने अपने नाम के लिये पवित्र किया है, अपनी दृष्टि से दूर करूंगा; और ऐसा करूंगा कि देश देश के लोगों के बीच उसकी उपमा और नामधराई चलेगी।

21और यह भवन जो इतना विशाल है, उसके पास से आने जाने वाले चकित हो कर पूछेंगे कि यहोवा ने इस देश और इस भवन से ऐसा क्यों किया है।

22तब लोग कहेंगे, कि उन लोगों ने अपने पितरों के परमेश्वर यहोवा को जो उन को मिस्र देश से निकाल लाया था, त्याग कर पराये देवताओं को ग्रहण किया, और उन्हें दण्डवत की और उनकी उपासना की, इस कारण उसने यह सब विपत्ति उन पर डाली है।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.