2 कुरिंथीयों 8

कि उस ने हमारा समझाना मान लिया वरन बहुत उत्साही होकर वह अपनी इच्छा से तुम्हारे पास गया है।

2 Corinthians 8:17 (UKJV) For indeed he accepted the exhortation; but being more forward, of his own accord he went unto you.

15जेसा लिखा है, कि जिस ने बहुत बटोरा उसका कुछ अधिक न निकला और जिस ने थोड़ा बटोरा उसका कुछ कम न निकला॥

16और परमेश्वर का धन्यवाद हो, जिस ने तुम्हारे लिये वही उत्साह तितुस के हृदय में डाल दिया है।

17कि उस ने हमारा समझाना मान लिया वरन बहुत उत्साही होकर वह अपनी इच्छा से तुम्हारे पास गया है।

18और हम ने उसके साथ उस भाई को भेजा है जिस का नाम सुसमाचार के विषय में सब कलीसिया में फैला हुआ है।

19और इतना ही नहीं, परन्तु वह कलीसिया से ठहराया भी गया कि इस दान के काम के लिये हमारे साथ जाए और हम यह सेवा इसलिये करते हैं, कि प्रभु की महिमा और हमारे मन की तैयारी प्रगट हो जाए।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.