2 राजा 17

तौभी उन्होंने न माना, परन्तु वे अपनी पहिली रीति के अनुसार करते रहे।

2 Kings 17:40 (UKJV) Nevertheless they did not hearken, but they did after their former manner.

38और जो वाचा मैं ने तुम्हारे साथ बान्धी है, उसे न भूलना और पराये देवताओं का भय न मानना।

39केवल अपने परमेश्वर यहोवा का भय पानना, वही तुम को तुम्हारे सब शत्रुओं के हाथ से बचाएगा।

40तौभी उन्होंने न माना, परन्तु वे अपनी पहिली रीति के अनुसार करते रहे।

41अतएव वे जातियां यहोवा का भय मानती तो थीं, परन्तु अपनी खुदी हुई मूरतों की उपासना भी करती रहीं, और जैसे वे करते थे वैसे ही उनके बेटे पोते भी आज के दिन तक करते हैं।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.