2 राजा 3

जब अहाब मर गया, तब मोआब के राजा ने इस्राएल के राजा से बलवा किया।

2 Kings 3:5 (UKJV) But it came to pass, when Ahab was dead, that the king of Moab rebelled against the king of Israel.

3तौभी वह नबात के पुत्र यारोबाम के ऐसे पापों में जैसे उसने इस्राएल से भी कराए लिपटा रहा और उन से न फिरा।

4मोआब का राजा मेशा बहुत सी भेड़-बकरियां रखता था, और इस्राएल के राजा को एक लाख बच्चे और एक लाख मेढ़ों का ऊन कर की रीति से दिया करता था।

5जब अहाब मर गया, तब मोआब के राजा ने इस्राएल के राजा से बलवा किया।

6उस समय राजा यहोराम ने शोमरोन से निकल कर सारे इस्राएल की गिनती ली।

7और उसने जा कर यहूदा के राजा यहोशापात के पास यों कहला भेजा, कि मोआब के राजा ने मुझ से बलवा किया है, क्या तू मेरे संग मोआब से लड़ने को चलेगा? उसने कहा, हां मैं चलूंगा, जैसा तू वैसा मैं, जैसी तेरी प्रजा वैसी मेरी प्रजा, और जैसे तेरे घोड़े वैसे मेरे भी घोड़े हैं।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.