2 राजा 3

मोआब का राजा मेशा बहुत सी भेड़-बकरियां रखता था, और इस्राएल के राजा को एक लाख बच्चे और एक लाख मेढ़ों का ऊन कर की रीति से दिया करता था।

2 Kings 3:4 (UKJV) And Mesha king of Moab was a sheep breeder, and rendered unto the king of Israel an hundred thousand lambs, and an hundred thousand rams, with the wool.

2उसने वह किया जो यहोवा की दृष्टि में बुरा है तौभी उसने अपने माता-पिता के बराबर नहीं किया वरन अपने पिता की बनवाई हुई बाल की लाठ को दूर किया।

3तौभी वह नबात के पुत्र यारोबाम के ऐसे पापों में जैसे उसने इस्राएल से भी कराए लिपटा रहा और उन से न फिरा।

4मोआब का राजा मेशा बहुत सी भेड़-बकरियां रखता था, और इस्राएल के राजा को एक लाख बच्चे और एक लाख मेढ़ों का ऊन कर की रीति से दिया करता था।

5जब अहाब मर गया, तब मोआब के राजा ने इस्राएल के राजा से बलवा किया।

6उस समय राजा यहोराम ने शोमरोन से निकल कर सारे इस्राएल की गिनती ली।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.