2 शमूएल 3

यदि मैं दाऊद के साथ ईश्वर की शपथ के अनुसार बर्ताव न करुं, तो परमेशवर अब्नेर से वैसा ही, वरन उस से भी अधिक करे;

2 Samuel 3:9 (UKJV) So do God to Abner, and more also, except, as the LORD has sworn to David, even so I do to him;

7शाऊल की एक रखेली थी जिसका नाम रिस्पा था, वह अय्या की बेटी थी; और ईशबोशेत ने अब्नेर से पूछा, तू मेरे पिता की रखेली के पास क्यों गया?

8ईशबोशेत की बातों के कारण अब्नेर अति क्रोधित हो कर कहने लगा, क्या मैं यहूदा के कुत्ते का सिर हूँ? आज तक मैं तेरे पिता शाऊल के घराने और उसके भाइयों और मित्रों को प्रीति दिखाता आया हूँ, और तुझे दाऊद के हाथ पड़ने नहीं दिया; फिर तू अब मुझ पर उस स्त्री के विषय में दोष लगाता है?

9यदि मैं दाऊद के साथ ईश्वर की शपथ के अनुसार बर्ताव न करुं, तो परमेशवर अब्नेर से वैसा ही, वरन उस से भी अधिक करे;

10अर्थात मैं राज्य को शाऊल के घराने से छीनूंगा, और दाऊद की राजगद्दी दान से ले कर बेर्शेबा तक इस्राएल और यहूदा के ऊपर स्थिर करुंगा।

11और वह अब्नेर को कोई उत्तर न दे सका, इसलिये कि वह उस से डरता था।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.