2 शमूएल 3

और वह अब्नेर को कोई उत्तर न दे सका, इसलिये कि वह उस से डरता था।

2 Samuel 3:11 (UKJV) And he could not answer Abner a word again, because he feared him.

9यदि मैं दाऊद के साथ ईश्वर की शपथ के अनुसार बर्ताव न करुं, तो परमेशवर अब्नेर से वैसा ही, वरन उस से भी अधिक करे;

10अर्थात मैं राज्य को शाऊल के घराने से छीनूंगा, और दाऊद की राजगद्दी दान से ले कर बेर्शेबा तक इस्राएल और यहूदा के ऊपर स्थिर करुंगा।

11और वह अब्नेर को कोई उत्तर न दे सका, इसलिये कि वह उस से डरता था।

12तब अब्नेर ने उसके नाम से दाऊद के पास दूतों से कहला भेजा, कि देश किस का है? और यह भी कहला भेजा, कि तू मेरे साथ वाचा बान्ध, और मैं तेरी सहायता करुंगा कि समस्त इस्राएल के मन तेरी ओर फेर दूं।

13दाऊद ने कहा, भला, मैं तेरे साथ वाचा तो बान्धूंगा परन्तु एक बात मैं तुझ से चाहता हूँ; कि जब तू मुझ से भेंट करने आए, तब यदि तू पहिले शाऊल की बेटी मीकल को न ले आए, तो मुझ से भेंट न होगी।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.