2 शमूएल 7

इन सब बातों और इस दर्शन के अनुसार नातान ने दाऊद को समझा दिया।

2 Samuel 7:17 (UKJV) According to all these words, and according to all this vision, so did Nathan speak unto David.

15परन्तु मेरी करुणा उस पर से ऐसे न हटेगी, जैसे मैं ने शाऊल पर से हटाकर उसको तेरे आगे से दूर किया।

16वरन तेरा घराना और तेरा राज्य मेरे साम्हने सदा अटल बना रहेगा; तेरी गद्दी सदैव बनी रहेगी।

17इन सब बातों और इस दर्शन के अनुसार नातान ने दाऊद को समझा दिया।

18तब दाऊद राजा भीतर जा कर यहोवा के सम्मुख बैठा, और कहने लगा, हे प्रभु यहोवा, क्या कहूं, और मेरा घराना क्या है, कि तू ने मुझे यहां तक पहुंचा दिया है?

19परन्तु तौभी, हे प्रभु यहोवा, यह तेरी दृष्टी में छोटी सी बात हुई; क्योंकि तु ने अपने दास के घराने के विषय आगे के बहुत दिनों तक की चर्चा की है, और हे प्रभु यहोवा, यह तो मनुष्य का नियम है!

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.