प्रेरितों 13

परन्तु जिस को परमेश्वर ने जिलाया, वह सड़ने नहीं पाया।

Acts 13:37 (UKJV) But he, whom God raised again, saw no corruption.

35इसलिये उस ने एक और भजन में भी कहा है; कि तू अपने पवित्र जन को सड़ने न देगा।

36क्योंकि दाऊद तो परमेश्वर की इच्छा के अनुसार अपने समय में सेवा करके सो गया; और अपने बाप दादों में जा मिला; और सड़ भी गया।

37परन्तु जिस को परमेश्वर ने जिलाया, वह सड़ने नहीं पाया।

38इसलिये, हे भाइयो; तुम जान लो कि इसी के द्वारा पापों की क्षमा का समाचार तुम्हें दिया जाता है।

39और जिन बातों से तुम मूसा की व्यवस्था के द्वारा निर्दोष नहीं ठहर सकते थे, उन्हीं सब से हर एक विश्वास करने वाला उसके द्वारा निर्दोष ठहरता है।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.