प्रेरितों 2

और एकाएक आकाश से बड़ी आंधी की सी सनसनाहट का शब्द हुआ, और उस से सारा घर जहां वे बैठे थे, गूंज गया।

Acts 2:2 (UKJV) And suddenly there came a sound from heaven as of a rushing mighty wind, and it filled all the house where they were sitting.

1जब पिन्तेकुस का दिन आया, तो वे सब एक जगह इकट्ठे थे।

2और एकाएक आकाश से बड़ी आंधी की सी सनसनाहट का शब्द हुआ, और उस से सारा घर जहां वे बैठे थे, गूंज गया।

3और उन्हें आग की सी जीभें फटती हुई दिखाई दीं; और उन में से हर एक पर आ ठहरीं।

4और वे सब पवित्र आत्मा से भर गए, और जिस प्रकार आत्मा ने उन्हें बोलने की सामर्थ दी, वे अन्य अन्य भाषा बोलने लगे॥

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.