प्रेरितों 20

हम पहिले से जहाज पर चढ़कर अस्सुस को इस विचार से आगे गए, कि वहां से हम पौलुस को चढ़ा लें क्योंकि उस ने यह इसलिये ठहराया था, कि आप ही पैदल जाने वाला था।

Acts 20:13 (UKJV) And we went on board ship, and sailed unto Assos, there intending to take in Paul: for so had he appointed, minding himself to go on foot.

11और ऊपर जाकर रोटी तोड़ी और खाकर इतनी देर तक उन से बातें करता रहा, कि पौ फट गई; फिर वह चला गया।

12और वे उस लड़के को जीवित ले आए, और बहुत शान्ति पाई॥

13हम पहिले से जहाज पर चढ़कर अस्सुस को इस विचार से आगे गए, कि वहां से हम पौलुस को चढ़ा लें क्योंकि उस ने यह इसलिये ठहराया था, कि आप ही पैदल जाने वाला था।

14जब वह अस्सुस में हमें मिला तो हम उसे चढ़ाकर मितुलेने में आए।

15और वहां से जहाज खोलकर हम दूसरे दिन खियुस के साम्हने पहुंचे, और अगले दिन सामुस में लगान किया, फिर दूसरे दिन मीलेतुस में आए।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.