प्रेरितों 21

उन दिनों के बाद हम बान्ध छान्ध कर यरूशलेम को चल दिए।

Acts 21:15 (UKJV) And after those days we took up our carriages, and went up to Jerusalem.

13परन्तु पौलुस ने उत्तर दिया, कि तुम क्या करते हो, कि रो रोकर मेरा मन तोड़ते हो, मैं तो प्रभु यीशु के नाम के लिये यरूशलेम में न केवल बान्धे जाने ही के लिये वरन मरने के लिये भी तैयार हूं।

14जब उन से न माना तो हम यह कहकर चुप हो गए; कि प्रभु की इच्छा पूरी हो॥

15उन दिनों के बाद हम बान्ध छान्ध कर यरूशलेम को चल दिए।

16कैसरिया के भी कितने चेले हमारे साथ हो लिए, और मनासोन नाम कुप्रुस के एक पुराने चेले को साथ ले आए, कि हम उसके यहां टिकें॥

17जब हम यरूशलेम में पहुंचे, तो भाई बड़े आनन्द के साथ हम से मिले।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.