प्रेरितों 21

उस की चार कुंवारी पुत्रियां थीं; जो भविष्यद्वाणी करती थीं।

Acts 21:9 (UKJV) And the same man had four daughters, virgins, which did prophesy.

7जब हम सूर से जलयात्रा पूरी करके पतुलिमयिस में पहुंचे, और भाइयों को नमस्कार करके उन के साथ एक दिन रहे।

8दूसरे दिन हम वहां से चलकर कैसरिया में आए, और फिलेप्पुस सुसमाचार प्रचारक के घर में जो सातों में से एक था, जाकर उसके यहां रहे।

9उस की चार कुंवारी पुत्रियां थीं; जो भविष्यद्वाणी करती थीं।

10जब हम वहां बहुत दिन रह चुके, तो अगबुस नाम एक भविष्यद्वक्ता यहूदिया से आया।

11उस ने हमारे पास आकर पौलुस का पटका लिया, और अपने हाथ पांव बान्धकर कहा; पवित्र आत्मा यह कहता है, कि जिस मनुष्य का यह पटका है, उस को यरूशलेम में यहूदी इसी रीति से बान्धेंगे, और अन्यजातियों के हाथ में सौंपेंगे।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.