प्रेरितों 28

और उन्होंने हमारा बहुत आदर किया, और जब हम चलने लगे, तो जो कुछ हमें अवश्य था, जहाज पर रख दिया॥

Acts 28:10 (UKJV) Who also honoured us with many honours; and when we departed, they laded us with such things as were necessary.

8पुबलियुस का पिता ज्वर और आंव लोहू से रोगी पड़ा था: सो पौलुस ने उसके पास घर में जाकर प्रार्थना की, और उस पर हाथ रखकर उसे चंगा किया।

9जब ऐसा हुआ, तो उस टापू के बाकी बीमार आए, और चंगे किए गए।

10और उन्होंने हमारा बहुत आदर किया, और जब हम चलने लगे, तो जो कुछ हमें अवश्य था, जहाज पर रख दिया॥

11तीन महीने के बाद हम सिकन्दिरया के एक जहाज पर चल निकले, जो उस टापू में जाड़े भर रहा था; और जिस का चिन्ह दियुसकूरी था।

12सुरकूसा में लंगर डाल करके हम तीन दिन टिके रहे।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.