प्रेरितों 7

क्या जिस रीति से तू ने कल मिसरी को मार डाला मुझे भी मार डालना चाहता है?

Acts 7:28 (UKJV) Will you kill me, as you did the Egyptian yesterday?

26दूसरे दिन जब वे आपस में लड़ रहे थे, तो वह वहां आ निकला; और यह कहके उन्हें मेल करने के लिये समझाया, कि हे पुरूषो, तुम तो भाई भाई हो, एक दूसरे पर क्यों अन्याय करते हो?

27परन्तु जो अपने पड़ोसी पर अन्याय कर रहा था, उस ने उसे यह कहकर हटा दिया, कि तुझे किस ने हम पर हाकिम और न्यायी ठहराया है?

28क्या जिस रीति से तू ने कल मिसरी को मार डाला मुझे भी मार डालना चाहता है?

29यह बात सुनकर, मूसा भागा; और मिद्यान देश में परदेशी होकर रहने लगा: और वहां उसके दो पुत्र उत्पन्न हुए।

30जब पूरे चालीस वर्ष बीत गए, तो एक स्वर्ग दूत ने सीनै पहाड़ के जंगल में उसे जलती हुई झाड़ी की ज्वाला में दर्शन दिया।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.