प्रेरितों 8

और भक्तों ने स्तिुफनुस को कब्र में रखा; और उसके लिये बड़ा विलाप किया।

Acts 8:2 (UKJV) And devout men carried Stephen to his burial, and made great lamentation over him.

1उसी दिन यरूशलेम की कलीसिया पर बड़ा उपद्रव होने लगा और प्रेरितों को छोड़ सब के सब यहूदिया और सामरिया देशों में तित्तर बित्तर हो गए।

2और भक्तों ने स्तिुफनुस को कब्र में रखा; और उसके लिये बड़ा विलाप किया।

3शाऊल कलीसिया को उजाड़ रहा था; और घर घर घुसकर पुरूषों और स्त्रियों को घसीट घसीट कर बन्दीगृह में डालता था॥

4जो तित्तर बित्तर हुए थे, वे सुसमाचार सुनाते हुए फिरे।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.