9मैं अब उन को न छोडूंगा। इसहाक के ऊंचे स्थान उजाड़, और इस्राएल के पवित्र स्थान सुनसान हो जाएंगे, और मैं यारोबाम के घराने पर तलवार खींचे हुए चढ़ाई करूंगा॥
10तब बेतेल के याजक अमस्याह ने इस्राएल के राजा यारोबाम के पास कहला भेजा, कि, आमोस ने इस्राएल के घराने के बीच में तुझ से राजद्रोह की गोष्ठी की है; उसके सारे वचनों को देश नहीं सह सकता।
11क्योंकि आमोस यों कहता है, कि, यारोबाम तलवार से मारा जाएगा, और इस्राएल अपनी भूमि पर से निश्चय बंघुआई में जाएगा॥
12और अमस्याह ने आमोस से कहा, हे दर्शी, यहां से निकल कर यहूदा देश में भाग जा, और वहीं रोटी खाया कर, और वहीं भविष्यद्वाणी किया कर;
13परन्तु बेतेल में फिर कभी भविष्यद्वाणी न करना, क्योंकि यह राजा का पवित्र स्थान और राज-नगर है।