वायरनम्ही 28

धन्य हो तू भीतर आते समय, और धन्य हो तू बाहर जाते समय।

Deuteronomy 28:6 (UKJV) Blessed shall you be when you come in, and blessed shall you be when you go out.

4धन्य हो तेरी सन्तान, और तेरी भूमि की उपज, और गाय और भेड़-बकरी आदि पशुओं के बच्चे।

5धन्य हो तेरी टोकरी और तेरी कठौती।

6धन्य हो तू भीतर आते समय, और धन्य हो तू बाहर जाते समय।

7यहोवा ऐसा करेगा कि तेरे शत्रु जो तुझ पर चढ़ाई करेंगे वे तुझ से हार जाएंगे; वे एक मार्ग से तुझ पर चढ़ाई करेंगे, परन्तु तेरे साम्हने से सात मार्ग से हो कर भाग जाएंगे।

8तेरे खत्तों पर और जितने कामों में तू हाथ लगाएगा उन सभों पर यहोवा आशीष देगा; इसलिये जो देश तेरा परमेश्वर यहोवा तुझे देता है उस में वह तुझे आशीष देगा।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.