सभीशास्त्र 3

मैं ने उस दु:खभरे काम को देखा है जो परमेश्वर ने मनुष्यों के लिये ठहराया है कि वे उस में लगे रहें।

Ecclesiastes 3:10 (UKJV) I have seen the travail, which God has given to the sons of men to be exercised in it.

8प्रेम का समय, और बैर करने का भी समय; लड़ाई का समय, और मेल का भी समय है।

9काम करने वाले को अधिक परिश्रम से क्या लाभ होता है?

10मैं ने उस दु:खभरे काम को देखा है जो परमेश्वर ने मनुष्यों के लिये ठहराया है कि वे उस में लगे रहें।

11उसने सब कुछ ऐसा बनाया कि अपने अपने समय पर वे सुन्दर होते है; फिर उसने मनुष्यों के मन में अनादि-अनन्त काल का ज्ञान उत्पन्न किया है, तौभी काल का ज्ञान उत्पन्न किया है, वह आदि से अन्त तक मनुष्य बूझ नहीं सकता।

12मैं ने जान लिया है कि मनुष्यों के लिये आनन्द करने और जीवन भर भलाई करने के सिवाय, और कुछ भी अच्छा नहीं;

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.