सभीशास्त्र 3

जन्म का समय, और मरन का भी समय; बोने का समय; और बोए हुए को उखाड़ने का भी समय है;

Ecclesiastes 3:2 (UKJV) A time to be born, and a time to die; a time to plant, and a time to pluck up that which is planted;

1हर एक बात का एक अवसर और प्रत्येक काम का, जो आकाश के नीचे होता है, एक समय है।

2जन्म का समय, और मरन का भी समय; बोने का समय; और बोए हुए को उखाड़ने का भी समय है;

3घात करने का समय, और चंगा करने का भी समय; ढा देने का समय, और बनाने का भी समय है;

4रोने का समय, और हंसने का भी समय; छाती पीटने का समय, और नाचने का भी समय है;

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.