निर्गमन 12

फिर तुम इस विधि को अपने और अपने वंश के लिये सदा की विधि जानकर माना करो।

Exodus 12:24 (UKJV) And all of you shall observe this thing for an ordinance to you and to your sons for ever.

22और उसका लोहू जो तसले में होगा उस में जूफा का एक गुच्छा डुबाकर उसी तसले में के लोहू से द्वार के चौखट के सिरे और दोनों अलंगों पर कुछ लगाना; और भोर तक तुम में से कोई घर से बाहर न निकले।

23क्योंकि यहोवा देश के बीच हो कर मिस्रियों को मारता जाएगा; इसलिये जहां जहां वह चौखट के सिरे, और दोनों अलंगों पर उस लोहू को देखेगा, वहां वहां वह उस द्वार को छोड़ जाएगा, और नाश करने वाले को तुम्हारे घरों में मारने के लिये न जाने देगा।

24फिर तुम इस विधि को अपने और अपने वंश के लिये सदा की विधि जानकर माना करो।

25जब तुम उस देश में जिसे यहोवा अपने कहने के अनुसार तुम को देगा प्रवेश करो, तब वह काम किया करना।

26और जब तुम्हारे लड़केबाले तुम से पूछें, कि इस काम से तुम्हारा क्या मतलब है?

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.