निर्गमन 13

कि क्या मनुष्य के क्या पशु के, इस्राएलियों में जितने अपनी अपनी मां के जेठे हों, उन्हें मेरे लिये पवित्र मानना; वह तो मेरा ही है॥

Exodus 13:2 (UKJV) Sanctify unto me all the firstborn, whatsoever opens the womb among the children of Israel, both of man and of beast: it is mine.

1फिर यहोवा ने मूसा से कहा,

2कि क्या मनुष्य के क्या पशु के, इस्राएलियों में जितने अपनी अपनी मां के जेठे हों, उन्हें मेरे लिये पवित्र मानना; वह तो मेरा ही है॥

3फिर मूसा ने लोगों से कहा, इस दिन को स्मरण रखो, जिस में तुम लोग दासत्व के घर, अर्थात मिस्र से निकल आए हो; यहोवा तो तुम को वहां से अपने हाथ के बल से निकाल लाया; इस में खमीरी रोटी न खाई जाए।

4आबीब के महीने में आज के दिन तुम निकले हो।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.