निर्गमन 20

तू खून न करना॥

Exodus 20:13 (UKJV) You shall not kill.

11क्योंकि छ: दिन में यहोवा ने आकाश, और पृथ्वी, और समुद्र, और जो कुछ उन में है, सब को बनाया, और सातवें दिन विश्राम किया; इस कारण यहोवा ने विश्रामदिन को आशीष दी और उसको पवित्र ठहराया॥

12तू अपने पिता और अपनी माता का आदर करना, जिस से जो देश तेरा परमेश्वर यहोवा तुझे देता है उस में तू बहुत दिन तक रहने पाए॥

13तू खून न करना॥

14तू व्यभिचार न करना॥

15तू चोरी न करना॥

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.