निर्गमन 20

तू विश्रामदिन को पवित्र मानने के लिये स्मरण रखना।

Exodus 20:8 (UKJV) Remember the sabbath day, to keep it holy.

6और जो मुझ से प्रेम रखते और मेरी आज्ञाओं को मानते हैं, उन हजारों पर करूणा किया करता हूं॥

7तू अपने परमेश्वर का नाम व्यर्थ न लेना; क्योंकि जो यहोवा का नाम व्यर्थ ले वह उसको निर्दोष न ठहराएगा॥

8तू विश्रामदिन को पवित्र मानने के लिये स्मरण रखना।

9छ: दिन तो तू परिश्रम करके अपना सब काम काज करना;

10परन्तु सातवां दिन तेरे परमेश्वर यहोवा के लिये विश्रामदिन है। उस में न तो तू किसी भांति का काम काज करना, और न तेरा बेटा, न तेरी बेटी, न तेरा दास, न तेरी दासी, न तेरे पशु, न कोई परदेशी जो तेरे फाटकों के भीतर हो।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.