निर्गमन 21

जो अपने पिता वा माता को श्राप दे वह भी निश्चय मार डाला जाए॥

Exodus 21:17 (UKJV) And he that curses his father, or his mother, shall surely be put to death.

15जो अपने पिता वा माता को मारे-पीटे वह निश्चय मार डाला जाए॥

16जो किसी मनुष्य को चुराए, चाहे उसे ले जा कर बेच डाले, चाहे वह उसके पास पाया जाए, तो वह भी निश्चय मार डाला जाए॥

17जो अपने पिता वा माता को श्राप दे वह भी निश्चय मार डाला जाए॥

18यदि मनुष्य झगड़ते हों, और एक दूसरे को पत्थर वा मुक्के से ऐसा मारे कि वह मरे नहीं परन्तु बिछौने पर पड़ा रहे,

19तो जब वह उठ कर लाठी के सहारे से बाहर चलने फिरने लगे, तब वह मारने वाला निर्दोष ठहरे; उस दशा में वह उसके पड़े रहने के समय की हानि तो भर दे, ओर उसको भला चंगा भी करा दे॥

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.