निर्गमन 22

परमेश्वर को श्राप न देना, और न अपने लोगों के प्रधान को श्राप देना।

Exodus 22:28 (UKJV) You shall not revile the gods, nor curse the ruler of your people.

26यदि तू कभी अपने भाईबन्धु के वस्त्र को बन्धक करके रख भी ले, तो सूर्य के अस्त होने तक उसको लौटा देना;

27क्योंकि वह उसका एक ही ओढ़ना है, उसकी देह का वही अकेला वस्त्र होगा फिर वह किसे ओढ़कर सोएगा? तोभी जब वह मेरी दोहाई देगा तब मैं उसकी सुनूंगा, क्योंकि मैं तो करूणामय हूं॥

28परमेश्वर को श्राप न देना, और न अपने लोगों के प्रधान को श्राप देना।

29अपने खेतों की उपज और फलों के रस में से कुछ मुझे देने में विलम्ब न करना। अपने बेटों में से पहिलौठे को मुझे देना।

30वैसे ही अपनी गायों और भेड़-बकरियों के पहिलौठे भी देना; सात दिन तक तो बच्चा अपनी माता के संग रहे, और आठवें दिन तू उसे मुझे दे देना।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.