निर्गमन 37

उसने सारे सामान समेत दीवट को किक्कार भर सोने का बनाया॥

Exodus 37:24 (UKJV) Of a talent of pure gold made he it, and all the vessels thereof.

22गांठे और डालियां सब दीवट के साथ एक ही टुकड़े की बनीं; सारा दीवट गढ़े हुए चोखे सोने का और एक ही टुकड़े का बना।

23और उसने दीवट के सातों दीपक, और गुलतराश, और गुलदान, चोखे सोने के बनाए।

24उसने सारे सामान समेत दीवट को किक्कार भर सोने का बनाया॥

25फिर उसने बबूल की लकड़ी की धूपवेदी भी बनाईं; उसकी लम्बाई एक हाथ और चौड़ाई एक हाथ ही थी; वह चौकोर बनी, और उसकी ऊंचाई दो हाथ की थी; और उसके सींग उसके साथ बिना जोड़ के बने थे

26और ऊपर वाले पल्लों, और चारों ओर की अलंगों, और सींगो समेत उसने उस वेदी को चोखे सोने से मढ़ा; और उसकी चारों ओर सोने की एक बाड़ बनाईं,

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.