निर्गमन 4

इसलिये तू उसे ये बातें सिखाना; और मैं उसके मुख के संग और तेरे मुख के संग हो कर जो कुछ तुम्हें करना होगा वह तुम को सिखलाता जाऊंगा।

Exodus 4:15 (UKJV) And you shall speak unto him, and put words in his mouth: and I will be with your mouth, and with his mouth, and will teach you what all of you shall do.

13उसने कहा, हे मेरे प्रभु, जिस को तू चाहे उसी के हाथ से भेज।

14तब यहोवा का कोप मूसा पर भड़का और उसने कहा, क्या तेरा भाई लेवीय हारून नहीं है? मुझे तो निश्चय है कि वह बोलने में निपुण है, और वह तेरी भेंट के लिये निकला भी आता है, और तुझे देखकर मन में आनन्दित होगा।

15इसलिये तू उसे ये बातें सिखाना; और मैं उसके मुख के संग और तेरे मुख के संग हो कर जो कुछ तुम्हें करना होगा वह तुम को सिखलाता जाऊंगा।

16और वह तेरी ओर से लोगों से बातें किया करेगा; वह तेरे लिये मुंह और तू उसके लिये परमेश्वर ठहरेगा।

17और तू इस लाठी को हाथ में लिए जा, और इसी से इन चिन्हों को दिखाना॥

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.