निर्गमन 40

और मेज़ को भीतर ले जा कर जो कुछ उस पर सजाना है उसे सजवा देना; तब दीवट को भीतर ले जाकर उसके दीपकों को जला देना

Exodus 40:4 (UKJV) And you shall bring in the table, and set in order the things that are to be set in order upon it; and you shall bring in the candlestick, and light the lamps thereof.

2पहिले महीने के पहिले दिन को तू मिलाप वाले तम्बू के निवास को खड़ा करा देना।

3और उस में साक्षीपत्र के सन्दूक को रखकर बीच वाले पर्दे की ओट में करा देना।

4और मेज़ को भीतर ले जा कर जो कुछ उस पर सजाना है उसे सजवा देना; तब दीवट को भीतर ले जाकर उसके दीपकों को जला देना

5और साक्षीपत्र के सन्दूक के साम्हने सोने की वेदी को जो धूप के लिये है उसे रखना, और निवास के द्वार के पर्दे को लगा देना।

6और मिलाप वाले तम्बू के निवास के द्वार के साम्हने होमवेदी को रखना।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.