निर्गमन 40

और साक्षीपत्र के सन्दूक के साम्हने सोने की वेदी को जो धूप के लिये है उसे रखना, और निवास के द्वार के पर्दे को लगा देना।

Exodus 40:5 (UKJV) And you shall set the altar of gold for the incense before the ark of the testimony, and put the hanging of the door to the tabernacle.

3और उस में साक्षीपत्र के सन्दूक को रखकर बीच वाले पर्दे की ओट में करा देना।

4और मेज़ को भीतर ले जा कर जो कुछ उस पर सजाना है उसे सजवा देना; तब दीवट को भीतर ले जाकर उसके दीपकों को जला देना

5और साक्षीपत्र के सन्दूक के साम्हने सोने की वेदी को जो धूप के लिये है उसे रखना, और निवास के द्वार के पर्दे को लगा देना।

6और मिलाप वाले तम्बू के निवास के द्वार के साम्हने होमवेदी को रखना।

7और मिलाप वाले तम्बू और वेदी के बीच हौदी को रखके उस में जल भरना।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.