1इसके बाद मैं ने देखा कि करूबों के सिरों के ऊपर जो आकाशमण्डल है, उस में नीलमणि का सिंहासन सा कुछ दिखाई देता है।
2तब यहोवा ने उस सन के वस्त्र पहिने हुए पुरुष से कहा, घूमने वाले पहियों के बीच करूबों के नीचे जा और अपनी दोनों मुट्ठियों को करूबों के बीच के अंगारों से भर कर नगर पर छितरा दे। सो वह मेरे देखते देखते उनके बीच में गया।
3जब वह पुरुष भीतर गया, तब वे करुब भवन की दक्खिन ओर खड़े थे; और बादल भीतर वाले आंगन में भरा हुआ था।