यहेजकेल 23

और उस भीड़ के लोग उन को पत्थर्वाह कर के उन्हें अपनी तलवारों से काट डालेंगे, तब वे उनके पुत्र-पुत्रियों को घात कर के उनके घर भी आग लगा कर फूंक देंगे।

Ezekiel 23:47 (UKJV) And the company shall stone them with stones, and dispatch them with their swords; they shall slay their sons and their daughters, and burn up their houses with fire.

45सो धमीं लोग व्यभिचारिणियों और हत्यारों के योग्य उसका न्याय करें; क्योंकि वे व्यभिचारिणीयों और हत्यारों के योग्य उसका न्याय करें; क्योंकि वे व्यभिचारिणी है, और उनके हाथों में खून लगा है।

46इस कारण परमेश्वर यहोवा यों कहता है, मैं एक भीड़ से उन पर चढ़ाई करा कर उन्हें ऐसा करूंगा कि वे मारी मारी फिरेंगी और लूटी जाएंगी।

47और उस भीड़ के लोग उन को पत्थर्वाह कर के उन्हें अपनी तलवारों से काट डालेंगे, तब वे उनके पुत्र-पुत्रियों को घात कर के उनके घर भी आग लगा कर फूंक देंगे।

48इस प्रकार मैं महापाप को देश में से दूर करूंगा, और सब स्त्रियां शिक्षा पाकर तुम्हारा सा महापाप करने से बची रहेंगी।

49तुम्हारा महापाप तुम्हारे ही सिर पड़ेगा; और तुम निश्चय अपनी मूरतों की पूजा के पापों का भार उठाओगे; और तब तुम जान लोगे कि मैं परमेश्वर यहोवा हूं।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.